Advertisement

Main Ad

Disclaimer

 Disclaimer

मेरे प्यारे सनातनी भाइयों और बहनों । 

आज के इस कालखंड में हमारे देश की गति किस ओर है आप सब भाली भांति परिचित होंगे। आज हमारी संस्कृति को मिटाने के लिए पूरे विश्व की संस्कृतियां पूरे ज़ोर पर है। 


परन्तु हमारे देश के स्वतंत्र होने के बाद भी सत्ता अंग्रेज़ो के चाटुकारों को मिली, हम सब भाली भांति जानते हैं कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को छल करके उनको सत्ता से बाहर हटाया गया। जनता के चुने हुए नेता को किसी खास व्यक्ति के दवाब में सत्ता नहीं सौंपी गई। 


जिसके परिणाम स्वरूप हमारी शिक्षा व्यवस्था से लेकर नियम कानून में हिन्दुओं के साथ भेदभाव हुए।


हिन्दुओं को उनके असली इतिहास से वंचित रख कर ,झूता इतिहास पढ़ाया गया , नई पीढ़ी के बच्चों को हमारे महान योद्धाओं के बारे में जानबूझ कर अवगत नहीं कराया गया ताकि वे अपने स्वर्णिम इतिहास से पूर्णतया वंचित रहें। 


हमें हमारे गौरवशाली इतिहास को मिथ्य बताया गया, जिसके परिणाम स्वरूप हिन्दुओं मे खुद को लेकर अथवा खुदके इतिहास को लेकर हीन भावना उत्पन्न होने लगी। 


परन्तु हमें आभारी होना चाहिए हमारे आर्यसमाज का। जिन्होंने हमारे अंदर के आर्यों को जीवित रखा अथवा सोते हुए हिन्दू शेरो को जगाने का निरंतर प्रयास जारी रखा। आज हम अपने भविष्य की आने वाली कुछ कठिन परिस्थितियों को भांप सकते हैं। 


अब ये हर हिंदू का दायित्व है कि हम अपने आस पास के लोगो को और अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपने स्वर्णिम इतिहास और अपने महान आर्य वीरों की महान शौर्य गाथा का बखान करें, व पूरे वेग से इस सोते हुए हिन्दुओं को फर्स आर्य श्रेष्ठ बनने के लिए प्रोत्साहित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ